दुनिया में 6.5 से ज्यादा कोरोना केस आए, 12 हजार मौतें हुईं, जानें टॉप 10 प्रभावित देशों सहित भारत का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 64,603,428 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,500,614 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना (Corona) से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। यह तो रहा पूरी दुनिया में कोरोना (Corona) के मामलों का आंकड़ा, आइए अब जानते हैं कि भारत में कितने मामले हैं।

पढ़ें- केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा- कोरोना की वैक्सीन हर किसी के लिए नहीं

भारत में कोरोना के कुल मामले (Total cases of corona in India):

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 409689 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9058822 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 139700 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 9,608,211 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

वहीं दुनिया में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 6.72 लाख नए मामले सामने आए और 12,052 संक्रमितों की जान चली गई है। आइए कोरोना से प्रभावित टॉप 10 देशों की लिस्ट देखते हैं।

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश

अमेरिका:      केस- 14,761,317,     मौत- 285,481

भारत:        केस- 9,608,418,      मौत- 139,736

ब्राजील:       केस- 6,534,951,       मौत- 175,981

रूस:          केस- 2,402,949,      मौत- 42,176

फ्रांस:         केस- 2,268,552,      मौत- 54,767

स्पेन:         केस- 1,699,145,     मौत- 46,252

यूके:          केस- 1,690,432,     मौत- 60,617

इटली:         केस- 1,688,939,     मौत- 58,852

अर्जेंटीना:        केस- 1,454,631,    मौत- 39,512

कोलंबिया:       केस- 1,352,607,     मौत- 37,467

इसे भी पढ़ें-

यहां जानिए, किन लोगों से है सबसे ज्यादा कोरोना फैलने का खतरा?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।